फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SDM,DM,micro monitoring,vote

माइक्रो ऑब्जर्वर को बताई भूमिका, दिया प्रशिक्षण

Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,DM,micro monitoring,vote
उरई। विधानसभा चुनाव को लेकर 171 माइक्रो ऑब्जर्वर को रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी जानकारी तथा उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह ने समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनाव के दौरान उनकी भूमिका के बारे में बताया कि उन्हें माइक्रो ऑब्जर्वर के तौर पर कौन से कार्य करने चाहिए। इस पर उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे माइक्रो ऑब्जर्वर को कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण को भली भांति जान लें और सभी पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर लें। अगर आधी अधूरी जानकारी के साथ चुनाव में गए तो चुनाव के दिन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर से कहा कि अपने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही कार्य करें। निष्पक्ष कार्य करने के साथ-साथ निष्पक्ष देखने का भी काम माइक्रो ऑब्जर्वर करेंगे। इस दौरान परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed