फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SDM,CHC,DM,block

जयकरन सभापति व नितेश बने उपसभापति

Thu, 22 Jul 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,CHC,DM,block
निर्वाचित सदस्य - फोटो : ORAI
उरई। औद्यानिक उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति लि. टिमरो विकास खंड डकोर के सभापति, उपसभापति एवं अन्य सहकारी समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। चुनाव निर्वाचन अधिकारी फूल सिंह निरंजन की देखरेख में पटेल नगर उरई स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। इसमें जयकरन सिंह टिमरों को सभापति एवं नितेश सिंह कुशवाहा गोरन उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। व
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में सहकारी समितियों में रिक्त पदों पर उपचुनाव होना था। शासन के निर्देश पर जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी रिक्त समितियों में उपचुनाव के निर्देश दिए थे। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिक्त पड़ी समितियों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है। इसमें डकोर ब्लाक के औद्योगिक उत्पादक समिति में जयकरन सिंह टिमरों को सभापति एवं नितेश सिंह कुशवाहा गोरन उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, अन्य सहकारी समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ हाफेड के प्रतिनिधि के लिए डा. प्रवीण सिंह जादौन को निर्विरोध चुना गया। ज्ञात हो कि पहले चरण में प्रारंभिक समितियों की प्रबंध कमेटी के संचालक मंडल का चुनाव दिनांक 15 जुलाई को हुआ था। जिसमें लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, श्याम कुमारी, शिवशंकर कुशवाहा, आनंद कुमार, प्रकाश सिंह जादौन, नितेश कुशवाहा, जयकरन सिंह, प्रवीण सिंह को निर्विरोध संचालक चुना गया था। सोमवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर के लिए चुनाव हुआ। इस अवसर पर पूर्व अपर सहकारी विकास अधिकारी राम बिहारी चनसौलिया, सिंपली देशी बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सदस्य सत्यम मिश्रा, जिला केंद्रित सहकारी उपभोक्ता भंडार के निदेशक जितेंद्र कुमार पांडे, कालपी सहकारी संघ के निदेशक रविंद्र सिंह परमार, मिनौरा सहकारी संघ के निदेशक समर सिंह चौहान, सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास, जिला उपाध्यक्ष श्याम करण प्रजापति, राम किशोर एवं सहकारी समिति के सचिव राहुल समाधियां उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
कृष्ण सिंह बने अध्यक्ष
कदौरा। क्षेत्रीय सहकारी समिति कदौरा में हुए उपचुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण सिंह ने प्रेम नारायण को एक वोट से हराया जीत दर्ज की। उपचुनाव में 9 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें कृष्ण सिंह को पांच व प्रेम नारायण को चार वोट मिले थे। सहकारी समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चतेला सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इसलिए पद रिक्त था इस मौके पर समिति के सचिव सर्वेश श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed