फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Election schedule for vacant seats announced

जालौन: खाली सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Thu, 16 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 16 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Election schedule for vacant seats announced
उरई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) चांदनी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के रिक्त स्थानों के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम तिथि 20 फरवरी है। नाम निर्देशन की जांच 21 फरवरी को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने का तिथि 22 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतीक आवंटन होगा। जबकि मतदान दो मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना चार मार्च को सुबह आठ बजे से होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी विकास खंड मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त समय सारिणी के मध्य पढ़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed