{"_id":"608c43e78ebc3e8dac37d165","slug":"election-orai-orai-news-knp626148939","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिया निरंजनपुर से 12 तो पिचौरा से एक भी नामांकन न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिया निरंजनपुर से 12 तो पिचौरा से एक भी नामांकन न हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले की निरस्त दो ग्राम पंचायतों में निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जिसमें डकोर ब्लाक की पिया निरंजनपुर के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामंाकन किए तो वहीं रामपुरा की पिचौरा सीट पर तय समय में एक भी नामांकन नहीं हुआ, जिससे पुराने 14 नामांकन को वैध माना गया है। दोनों ब्लाकों में शनिवार को नाम वापसी है।
बता दें कि जिले की डकोर ब्लाक के पिया निरंजनपुर व रामपुरा ब्लॉक की पिचौरा में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर दोनों ग्राम पंचायतों में चुनावों को निरस्त कर दिया गया था। नए सिरे से शुरू की चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दोनों ब्लाकों में नामांकन होने थे। जिसमें से डकोर ब्लाक एआरओ रणवीर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
जिसमें पिया निरंजनपुर से प्रधान पद के लिए 12 नांमाकन दाखिल हुए। वहीं रामपुरा एआरओ एडीओ पंचायत रामकुमार ने बताया कि गांव में शुक्रवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। जिससे पुराने नामांकन को ही वैध मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रधान पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से एक की मौत के बाद अब 14 प्रत्याशियों का नामांकन मान लिया गया। शनिवार को दोनों ही ग्राम पंचायतों में नाम वापसी होगी।