{"_id":"621fb2b807014a4edb21963b","slug":"election-dm-covid-19-vaccinated-vote-orai-news-knp683481216","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दिन यातायात के लिए व्यवस्था रखें पुख्ता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के दिन यातायात के लिए व्यवस्था रखें पुख्ता : डीएम
नवीन गल्ला मंडी में मतगणना के लिए टेबिलो की जानकारी लेती डीएम प्रियंका निरंजन व एडीएम पूनम निगम
- फोटो : ORAI
Link Copied
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मतगणना की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसमें सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने तीनों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रशासन द्वारा जारी पास से ही मंडी में प्रवेश मिलेगा। सुगम यातायात के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को ले जाने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैरिकेडिंग समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 हेल्पडेस्क भी स्थापित की जाए। सभी को कोविड 19 का प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।