फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,DIOS,BSA,bank,vote

7 फरवरी से होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाए

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
election,DIOS,BSA,bank,vote
उरई। जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान के लिए ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर संजीव कुमार, सौरभ निरंजन ने कदौरा एवं महेवा ब्लाक के समस्त शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को मतदान जागरुकता संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व डीआईओएस भगवत पटेल ने कदौरा व महेवा ब्लाक के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत मतदान बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। सात फरवरी से मतदाता जागरुकता संबंधी साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराएंगे। कार्यशाला में माइक्रो ऑब्जर्वर के रुप में सभी बैंक अधिकारी उपस्थित थे जो प्रत्येक बैंक शाखा में मतदाता जागरुकता फोरम का गठन कर अभियान चलाएंगे। मतदान के दिन एक बैनर लगाकर मतदान करने अवश्य जाए। कार्यशाला के बाद विकास भवन सभागार में जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी शिवसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed