फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly woman dies after consuming poison following domestic dispute.

Jalaun News: घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, मौत

Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after consuming poison following domestic dispute.
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़ा किर्राही गांव में सोमवार सुबह घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कोढ़ा किर्राही गांव निवासी चिंटी देवी कुलश्रेष्ठ (65) अपने पति आनंद की मृत्यु के बाद दोनों पुत्रों शिवाकांत और रमाकांत के साथ रहती थीं। बताया गया है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें न्यामतपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वरुण प्रताप ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed