फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly widow alleges assault after intruder enters her home.

Jalaun News: वृद्ध विधवा ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

Wed, 15 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly widow alleges assault after intruder enters her home.
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव की एक वृद्ध विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी कटोरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से है और घर में अकेली रहती हैं। आरोप है कि गांव का मझपटिया अक्सर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करता है। इसकी शिकायत उसने 11 जुलाई को भी पुलिस से की थी। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे आरोपी उसके घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपी अपने बेटे के साथ उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed