{"_id":"6a5a76cd89dbe284ba0270c6","slug":"elderly-man-dies-after-drowning-in-water-filled-mine-orai-news-c-224-1-ori1005-146959-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खदान में भरे पानी में डूबने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खदान में भरे पानी में डूबने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
फोटो 30 मृतक गरीबे की फाइल फोटो
पहाड़ गांव। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में शुक्रवार को खदान में भरे पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के करीब पांच घंटे बाद परिजनों को वृद्ध का शव पानी में उतराता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पहाड़गांव निवासी गरीबे कुशवाहा (81) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से शौच क्रिया के लिए गांव के पास स्थित पहाड़ की खदान में भरे पानी के किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
देर शाम करीब आठ बजे मृतक के पुत्र कल्यान ने टॉर्च की रोशनी में खदान के पानी में शव उतराता देखा। इसके बाद गांव के लोगों को बुलाया गया और शव की पहचान गरीबे कुशवाहा के रूप में हुई। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना कैलिया पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार निगम, आदित्य तिवारी और अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।