फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elder brother dies while saving his brother from electric shock

Jalaun News: भाई को करंट से बचाते समय बड़े भाई की मौत

Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies while saving his brother from electric shock
रामपुरा। फ्रीजर के तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। बड़ा भाई जब उसे बचाने पहुंचा तो वह भी उसकी चपेट में आ गया। इससे दोनों अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि छोटे भाई का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी बबलू (20) बुधवार की सुबह आइसक्रीम रखने वाले फ्रीजर के तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। छोटे भाई को करंट लगा देख बड़ा भाई दिग्विजय प्रताप (27) उसे बचाने लगा, पैर में चप्पल न पहने होने की वजह से वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों भाई अचेत होकर जमीन पर गिर पड़़े। परिजनों ने दोनों भाइयों को सीएचसी पहुंचाया। जहां बड़े भाई दिग्विजय को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले खकसीस गांव निवासी नेहा से हुई थी। उसके एक बच्ची है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed