फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight years later the woman came sasuraal, husband killed

आठ साल बाद महिला आई थी ससुराल, पति ने मार डाला

Sun, 03 Nov 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eight years later the woman came sasuraal, husband killed
मकान के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। शराबी पति ने शनिवार तड़के कमरे में सो रही पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। सुबह जब घरवालों ने महिला का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर एएसपी डा अवधेश सिंह और एडीएम प्रमिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने पति समेत तीन चार ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी कृष्ण स्वरूप प्रजापति की पत्नी सुनीता (40) उससे विवाद के बाद अपने दो बेटों पवन (12), प्रद्युुम्न (10) व बेटी आकांक्षा (16) के साथ आठ वर्ष से मायका विरासनी, एट में भाई अरविंद कुमार के साथ रह रही थी और एट टोल प्लाजा में काम करती थी। सुनीता के भाई अरविंद ने बताया कि 28 अक्तूबर को बहन के जेठ भगवानदास का निधन हो गया था। इस पर जीजा कृष्ण स्वरूप ही बहन और भांजी को हरौली ले गया था। हालांकि सुनीता उस दिन तो वापस आ गई थी पर 30 अक्तूबर को जेठ का शुद्धता कार्यक्रम होने के कारण सुनीता अपने बेटों पवन व प्रद्युुम्न के साथ हरौली दोबारा गई थी, जब से वह वहीं थी और मकान के बगल में बने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

शनिवार तड़के पति कृष्ण स्वरूप प्रजापति ने धारदार हथियार से सुनीता का गला रेत कर हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब बेटा पवन व प्रद्युुम्न मां के पास पहुंचे तो चारपाई पर खून से सराबोर मां का शव देखकर चीख पड़े। आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी आ गए। सूचना पाकर कुछ ही देर में सीओ राहुल पांडे, कोतवाल जेपी पाल भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारोपी पति कृष्ण स्वरूप प्रजापति मौके से फरार हो गया था। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले भी की हत्या की कोशिश
सुनीता के भाई अरविंद ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन अपने पति की शराब की लत से परेशान थी। सात साल पहले भी शराब के नशे में जीजा कृष्ण स्वरूप ने बहन सुनीता पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, इसके बाद ही बहन अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। तब इस मामले में पति, सास व जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हालांकि तीन साल पहले ही बिरादरी की पंचायत में दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता भी हो गया था। जिसमें सुनीता के बेटों के नाम जीजा के परिवार ने आठ बीघा जमीन भी की थी। लेकिन मजबूरी में की गई इस बात की खुन्नस पूरा परिवार रखता था। मायकेवालों की मानें तो ससुरालियों ने साजिश रचकर ही जेठ के निधन पर सुनीता को ससुराल बुलाया था, ताकि उसे आसानी से मौत के घाट उतारा जा सके।

भाई के मुताबिक बच्चों ने देखी मां की हत्या
सुनीता के भाई अरविंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में न सिर्फ पति कृष्णस्वरूप बल्कि चार अन्य लोगों पर भी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक कृष्ण स्वरूप ने अपने भाई कृपाराम और उसकी पत्नी चंद्रवती व स्वर्गवासी भाई भगवानदास के पुत्रों भानु व मोहित के साथ मिलकर बहन की धारदार हथियार से हत्या की है। जोर देकर कहा कि वारदात के वक्त सुनीता के दोनों बेटे पवन व प्रद्युुम्न भी मौके पर मौजूद थे लेकिन डर के कारण खामोश ही रहे, जब हम लोग पहुंचे तब अकेले में हमें बताया। वहीं कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि सुनीता के चाचा बांदा के तिंदवारी थाने में दीवान हैं, उनका कहना है कि तहरीर दोबारा देंगे। लिहाजा फाइनल तहरीर मिलने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी पति की तलाश में उसके नाते रिश्तेदारों के घरों पर दबिशें दी जा रही है।

घटनास्थल पर जांच करते  अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार

घटनास्थल पर जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन

घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed