{"_id":"662eb1fdc0be555ba704f107","slug":"eight-tractor-trolleys-caught-doing-illegal-soil-mining-orai-news-c-224-1-ori1001-114033-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध मिट्टी खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध मिट्टी खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं
Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
उरई। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर शनिवार रात एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ रगौली गांव में छापा मारा। इस दौरान आठ ट्रैक्टर-ट्राली के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीएम का कहना है कि किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव के पास कई दिनों से मिट्टी का खनन अवैध तरीके से हो रहा है। शनिवार शाम एसडीएम सदर सुरेश पाल को सूचना मिली कि अंधेरे में खनन किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने नायब तहसीलदार व पुलिस बल के साथ छापा मारा। वहां खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्राली, एक बाइक व छह लोगों को भी हिरासत में ले लिया।
एसडीएम का कहना है कि वाहनों को चौकी में खड़ा करा दिया गया है। साथ ही पकड़े गए लोगों को भी पुलिस को सौंप दिया है। कार्रवाई की जा रही है। किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।