फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight more died from Corona, 276 infected

कोरोना से आठ और ने दम तोड़ा, 276 संक्रमित मिले

Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eight more died from Corona, 276 infected
उरई। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में 276 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। इससे मौतों का आंकड़ा 89 पर पहुंच गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6541 और एक्टिव केस 1567 हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों की जांच कराकर उनके घरों के आसपास सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव ही इसका सही इलाज है। लिहाजा सभी लोग मास्क का प्रयोग करें और बेवजह घरों से न निकलें।
विज्ञापन

बता दें कि बीत बीस दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की रेकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। मौतों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में कालपी के पति-पत्नी और उरई के पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इन सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। इधर मेडिकल कालेज में भी मरीजों की अधिक संख्या पहुंच रही है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी को इस बीमारी के प्रति पूरी सावधानी बरतनी होगी। बिना काम के सड़कों पर न निकले तो ही ठीक रहेगा। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है, जिससे संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। दूसरी ओर संक्रमण पर काबू करने के लिए नगर पालिका की ओर से भी उरई की सड़कों पर लगातार सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed