फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight classes running in a small room of Gram Panchayat

Jalaun News: ग्राम पंचायत के छोटे से कमरे में चल रहीं आठ कक्षाएं

Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight classes running in a small room of Gram Panchayat
रामपुरा। विकासखंड रामपुरा के यमुना तट के पास बसे ग्राम गुढ़ा में बच्चों की शिक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। गुढ़ा में प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। जिसमें 34 और 27 छात्र छात्राएं शिक्षारत है। प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक एवं एक शिक्षामित्र है। जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षक है। जूनियर हाईस्कूल का भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण प्राथमिक विद्यालय के भवन को तुड़वाकर संयुक्त विद्यालय बनवाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय को अमली जामा पहनाते हुए शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के भवन को ध्वस्त करवाकर दोनों विद्यालयों की आठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पंचायत भवन के एक छोटे से कमरे में शिफ्ट करवा दी गई। ग्रामीणों के अनुसार इस विद्यालय भवन का निर्माण अप्रैल 2023 में प्रारंभ हो गया था लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद अभी तक इसकी आधी अधूरी दीवारें ही बन पाई हैं और ठेकेदार काम बंद करके अपने घर वापस लौट गए हैं। लखनऊ के ठेकेदार अजीत सिंह चौहान का कहना है कि उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में अब तक लगभग 25 लाख रुपये खर्च किया जा चुका है। विभाग की ओर से अभी तक के किए गए काम का भुगतान नहीं किया है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed