फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight booked for murder in case of dead body found on track

Jalaun News: ट्रैक पर मिले शव के मामले में आठ पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 22 Aug 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eight booked for murder in case of dead body found on track
कालपी। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैठने की बात कही। बुधवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी राजू कालपी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में रहता था। 11 अगस्त को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उनकी पत्नी व पिता ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया था। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस पर बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना देते हुए पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम पत्नी मंजू उर्फ मीना ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कॉलोनी निवासी खुशबू पत्नी गोपी, गोपी, पंकज, शबनम, डॉली, गुड्डी व अन्नू व एक अज्ञात पर राजू के साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये छीनने व विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर शव को फेंक देने की बात कही। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed