फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eid today and prayers will be in homes

ईद आज और घरों में होगी नमाज

Sun, 24 May 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eid today and prayers will be in homes
कोंच की कास्मेटिक दुकान पर खड़ी मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : ORAI
उरई/कोंच/कदौरा। सोमवार यानी आज ईद का पर्व है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते बाजारों की रंगत फीकी है, लेकिन कपड़ा बाजार कुछ गर्म होता नजर आया। बच्चों के उत्साह की खातिर अभिभावक रविवार को बाजारों में कपड़ों आदि की खरीदारी करते नजर आए। बाजारों के अलग अलग रोस्टर और कई बाजारों की दुकानों पर लटकते तालों ने खरीदारी को रफ्तार ही नहीं पकड़ने दी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने समुदाय के लोगों से घरों पर ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील भी की है।
विज्ञापन

उरई शहर की प्रमुख बाजार घंटाघर, बजरिया, बलदाऊ चौक आदि रेड जोन में आने के कारण अभी भी बंद है। ऐसे में लोगों को खरीदारी के लिए दूर दराज की बाजारों का ही रुख करना पड़ रहा है। कोंच, जालौन तहसीलों में बाजारों के खुलने का अलग-अलग रोस्टर बना हुआ है। लिहाजा इन बाजारों में थोड़ी बहुत चहल पहल जरूर दिखाई दी। कोंच में मुस्लिम महिलाएं चूड़ियां और बच्चों के लिए कपड़े आदि खरीदती नजर आईं तो कदौरा में भी महिलाएं कपड़े, जूते व चप्पल की इक्का दुक्का खुली दुकानों में खरीदारी करती दिखीं। इस बार लोगों को उरई स्थित बजरिया बाजार की मशहूर सेंवई और सूतफेनी भी नहीं मिल सकी। जिस कारण उन्हें छोटी छोटी दुकानों या फिर ठेलों से ही सेंवई, सूतफेनी खरीदनी पड़ी।

उरई में ठेले से सिंवई खरीदते लोग।

उरई में ठेले से सिंवई खरीदते लोग।- फोटो : ORAI

कदौरा में कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं।

कदौरा में कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed