{"_id":"62717364b9cf770d4c36ac36","slug":"eid-e-milad-namaj-orai-huid-orai-news-knp6947439144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खबरें
विज्ञापन
सरावन में ईदुल फितर पर गले मिलते बच्चे
- फोटो : ORAI
उरई। जिले में ईद उल फितर का त्योहार मंगलवार को अमन व शांति के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जगह-जगह मेलों का भी आयोजन किया गया। ईद को लेकर सभी में उत्साह देखा गया।
रमजान माह समाप्त होने के बाद मंगलवार को अमन और शांति के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सुबह ईदगाहों व नगर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। करसान रोड स्थित ईदगाह पर शाही इमाम हाफिज फिरोज अली रहमानी ने नमाज अदा कराई। शाही इमाम ने कहा कि ईद को शांति, सौहार्द व सद्भाव के साथ मनाएं। रामनगर स्थित ईदगाह पर मोहम्मद मियां नदवी ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क की सलामती व देश में अमन और शांति कायम रहने की अल्लाह से दुआएं की।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपंशु समाधिया, चौधरी श्यामसुंदर, अनुज मिश्रा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, सुरेंद्र बजरिया, विजय चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, मनोज याज्ञिक, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम सदर रामकुमार, सीओ विजय आनंद भी मौजूद रहे। सभी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
ईद पर सुबह से ही शहर में रौनक नजर आने लगी थी। बच्चों से बड़े तक नए वस्त्र पहने नजर आए। लोगों व बच्चों ने अपने मिलने जुलने वालों के घर-घर जाकर ईद की बधाई दी। लजीज व्यंजनों का मजा लिया। ईदगाह पर बहुजन नायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति की तरफ से शिविर लगाकर शीतल जल वितरित किया गया।
शहर की करसान रोड स्थित मजिस्द में शाही इमाम फीरोज अली रहमानी, क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील अहमद कादरी, नबी की मस्जिद बजरिया में शहर इमाम मंजूर बरकाती, दादूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज यूसुफ कादरी, बड़ी मस्जिद आजादनगर में कारी हसन, कुरैशियान मस्जिद कसाई मंडी में हाफिज अनवार बरकाती. नीलवरी मस्जिद में हाफिज फजले अजीम, सुन्नी गौसिया मस्जिद में हाफिज गुलाब हसन, बघौरा वाली मस्जिद में हाफिज अजीज, नूरानी मस्जिद काले पहलवान में कारी मुस्तकीम, स्टेशन वाली मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार ने नमाज अदा कराई। वहीं देवबंद अकाद में ईदगाह रामनगर में मौलाना मियां नदवीं, जामा मस्जिद बजरिया में मुफ्ती तलहा अंसारी, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुही, मस्जिद तिलक नगर में मौलाना जैद साहब, शिया जामा मस्जिद में मौलाना गुलफाम हुसैन ने नमाज अदा कराई।
माधौगढ़/रामपुरा। ईद पर सुन्नी जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मस्जिद पहुंचे सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ दीपक यादव, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने नमाजियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उधर रामपुरा कस्बे में हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना जरीफ हन्फी व जामा मस्जिद के इमामकारी गुलाम मुस्तफा नूरी व नूरानी मस्जिद के इमाम अब्दुल रसीद ने ईद की नमाज अदा कराई। सरावन कस्बा सरावन समेत आसपास के गांवों में ईद की नमाज अदा की गई।

उरई में नमाज अदा करते अकीदतमंद।- फोटो : ORAI