फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Effect of accident in Mahakumbh, silence from bus stand to station

Jalaun News: महाकुंभ में हादसे का असर, बस अड्डे से स्टेशन तक सन्नाटा

Thu, 30 Jan 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Effect of accident in Mahakumbh, silence from bus stand to station
उरई/ कालपी। महाकुंभ में हुए हादसे का असर शहर से कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों में आई कमी के रूप में देखने को मिला। प्रशासन अलर्ट रहा तो बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे के स्थान पर शाम 6:25 बजे उरई पहुंची। बमुश्किल 25 यात्री इस ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन को 10 मिनट रोका गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा व सुरक्षाबलों के जवान मुस्तैद रहे। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। डीएम एसपी ने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर बुधवार को प्रशासन अलर्ट रहा। बुधवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कालपी के यमुना घाटों तथा हाईवे की परिवहन व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में बैठक भी की। निर्देश दिए कि हाईवे से गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के आस्थावान महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें आवागमन और खाने पीने की असुविधा न होने पाए। इस दौरान एसडीएम सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सकुशल लौटे कुंभ यात्री
फोटो-26-महाकुंभ से सकुशल लौटती महिलाएं। स्रोत-परिजन
फोटो-30-महाकुंभ में स्नान करते मुहम्मदाबाद के ग्रामीण। स्रोत-परिजन
मुहम्मदाबाद। गांव के शकुंतला, दयावती राजपूत, ब्रह्स्पति देवी, गीता, अमित, प्रभाकर, केतन राजपूत आदि ने बताया कि दो बजे कुंभ में डुबकी लगाई। कुंभ स्पेशल से कानपुर तक आए। कानपुर से दूसरी ट्रेन पकड़ी और अपने घर तक आ गए। सभी महाकुंभ यात्रियों का कहना है कि हादसे की जानकारी मिल गई थी। वह किसी तरह सकुशल लौट आए हैं। सब ईश्वर की कृपा बताई।

उरई होकर निकलेगी कुंभ स्पेशल
झांसी से प्रयागराज छिककी जाने वाली अप व डाउन ट्रेनों की मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें 29 और 30 जनवरी को अपने परिवर्तन मार्ग से संचालित होंगी। यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने देते हुए बताया कि अप ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन अपने मार्ग झांसी बांदा मानिकपुर प्रयागराज छिवकी न जाकर परिवर्तित मार्ग झांसी, उरई, गोविंदपुरी होती हुई सूबेदारगंज स्टेशन तक जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज से बांदा, मानिकपुर के रास्ते आने वाली डाउन ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब सूबेदारगंज से चलकर गोविंदपुरी उरई के रास्ते झांसी जाएगी।




फोटो-25-बसों के अभाव में खाली पड़ा बस अड्डा
महाकुंभ में फंसीं बसें, इंतजार में घंटों बैठे रहे यात्री
उरई बस अड्डे पर बुधवार को बसों का टोटा रहा। इसकी वजह से बस यात्रियों को बस के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा। महाकुंभ में 71 बसें गई हैं। दो बसें लौट पाई हैं। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बता दें कि 50 बसें पहले ही कुंभ में भेज दी गई थीं। मंगलवार को मौनी अमावस्या के लिए 18 बसें कानपुर, फतेहपुर मार्ग से रवाना हुईं। बुधवार को भी चार बसें सुबह महाकुंभ के लिए रवाना हुईं। उरई बस अड्डे पर बैठे मैनपुरी निवासी धमेंद्र खटीक ने बताया कि नौगांव (छतरपुर मध्य प्रदेश) में फेरी का काम करते हैं। उरई से महोबा तक जाना है। बस के इंतजार में डेढ़ घंटे से बैठे है लेकिन बस नहीं आई। बस अड्डा इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि जानकारी मिली है कि महाकुंभ से उरई आने वाली बसें जाम में फंस गईं हैं। इसकी वजह से वहां से सिर्फ दो बसें आ पाई हैं। बसों की कमी के साथ ही आज सवारी भी कम निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed