फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Duty slip will be available only after the fitness of the buses is completed

Jalaun News: बसों की फिटनेस पूरी होने पर ही मिलेगी ड्यूटी स्लिप

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Duty slip will be available only after the fitness of the buses is completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उरई। रोडवेज बस अड्डे से निकलने वाली बसों के चालक को ड्यूटी स्लिप तभी मिलेगी, जब वह बसों की फिटनेस, अपने ड्राइवर लाइसेंस की वैधता आदि का ब्योरा भर देगा। यह निर्णय बसों और चालक के कागजात को लेकर होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए लिया गया है। बता दें कि अमर उजाला ने दस जुलाई के अंक में बसों की फिटनेस को लेकर पड़ताल करते हुए खबर प्रकाशित की थी। इस पर एआरएम ने चालक परिचालक और डिपो में तैनात स्टाफ को दिशा निर्देशित किया है।


एआरएम दुर्गाशंकर ने बताया कि रोडवेज प्रशासन की ओर से ड्यूटी स्लिप रोस्टर लागू किया गया है। इस रोस्टर से चालक को तभी ड्यूटी स्लिप मिलती है, जब वह बस के फिटनेस, वाहन बीमा, रजिस्ट्रेशन की वैधता का ब्योरा भर देता है। इसके अलावा उसका ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता भी भरनी होती है। इसके साथ ही उसके हेल्थ कार्ड की भी जानकारी भरनी होती है। जब यह जानकारी पूरी भर जाती है और सही भरी जाती है तभी चालक को ड्यूटी स्लिप दी जाती है। उन्होंने बताया कि बसों की फिटनेस को लेकर चालक परिचालकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। फोरमैन और चालक परिचालकों से कहा गया है कि समय समय पर फिटनेस की जांच कराए। वाहन का बीमा भी समय से कराते रहे। बिना स्टापेज के बस खड़ी न करे। जो निर्धारित स्टापेज है, उन पर बसों को अनिवार्य रुप से रोके। इसमें शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed