फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper truck clashed six hours jam

डंपर और ट्रक भिड़े, छह घंटे जाम

Fri, 28 Oct 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 28 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dumper truck clashed six hours jam
हादसे के श‌िकार हुए ट्रक को हटाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
ओवरलोड डंपर  गुरुवार देर रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर यमुना नदी के नए पुल के डिवाइडर से टकरा गया। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक भी इससे भिड़ गया। इस दुर्घटना के बाद पुल पर जाम लग गया। पुराना पुल पहले से ही बंद है। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों के पहिये जहां के तहां थम गए। देखते-देखते दोनों ओर कई किमी लंबा वाहनों का जाम लग
विज्ञापन


गया। इससे लोगों को बड़ी परेशानी हुई। उधर दोनों वाहनों के घायल चालकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुरुवार को देर रात दो बजे ओवरलोड डंपर यमुना के नए पुल के डिवाइडर से टकरा गया और इसके बाद सामने से आ रहा ट्रक इससे भिड़ गया। फलस्वरूप पुल पर जाम लग गया। इससे कई वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। घटना के करीब पांच घंटे बाद सुबह 7 बजे
विज्ञापन


पुलिस दल क्रेन तथा जेसीबी मशीन लेकर दुर्घटना स्थल पर पहुंचा। पहले दुर्घटनाग्रस्त डंपर की ओवरलोड गिट्टी खाली कर ऊपर से यमुना में फिंकवाई गई। बाद मे डंपर को खिचवाकर ले जाया गया। लंबा जाम होने से सुबह करीब 8 बजे पुल से पुलिस दल और हाइवे प्राधिकरण के कर्मचारियों की मौजूदगी में आवागमन धीमे धीमे शुरू हो सका। वाहनों मे जाम मे फंसे यात्री,
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं, बच्चे भूख-प्यास से बिलबिलाते दिखाई दिए। उधर, ट्रक व डंपर के चालक दुर्घटना में घायल भी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। मालूम हो कि मरम्मत के काम


के कारण यमुना नदी कालपी का पुराना पुल नंबर एक पिछले चार महीने से आवागमन के लिए बंद चल रहा है। नए पुल नं.-2 से दोनों साइड की गाडियां निकल रही हैं। नया पुल सकरा होने एवं अधिक संख्या मे गाड़ियों के निकलने से वाहन दुर्घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed