{"_id":"5dbf21128ebc3e93ab3ba452","slug":"dumper-thrashed-driver-and-cleaner-changing-truck-tire-orai-news-knp523565510","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को डंपर ने रौदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को डंपर ने रौदा, मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास ट्रक का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर रौंद दिया। ढाबा कर्मियों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। वहीं चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित प्रभु ढाबा के पास रविवार सुबह चार बजे कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक का पिछला पहिया पंचर हो गया। ट्रक पंचर होते ही चालक ने ट्रक को हाईवे के किनारे रोक दिया और दोनों ट्रक का पंचर टायर बदलने लगे। उस वक्त ज्यादा उजाला नहीं था। अनुमान है कि इसलिए तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी और पंक्चर टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को रौंद दिया। जिससे चालक अखिलेश यादव (22) पुत्र रामस्वरुप निवासी रामपाती थाना बिल्हौर, कानपुर नगर व क्लीनर अनुज ठाकुर (20) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई साबिर अली ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह उजाला न होने की वजह से शायद डंपर चालक को ट्रक नहीं दिखा, जिससे उसने चालक व क्लीनर को रौंद दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। डंपर की तलाश की जा रही है। जल्द ही डंपर चालक को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल दोनों के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन।- फोटो : ORAI
विज्ञापन