{"_id":"6032a3b78ebc3ee91d29c707","slug":"dumper-spoiled-overnight-jam-people-upset-orai-news-knp613315268","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर खराब, रात भर लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर खराब, रात भर लगा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
जाम के दौरान क्रेन मशीन निकालती बीच में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर गिट्टी से भरा डंपर खराब होने से शनिवार देर रात जाम लग लया। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रात भर जाम खुलवाने की कोशिश की, तब कहीं जाकर रविवार सुबह करीब सात बजे यातायात बहाल हो सका। लगभग आठ घंटे फंसे वाहन चालकों को राहत मिली।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के बाहर उरई राजमार्ग पर हाईवे की अधूरी पड़ी सड़क पर गिट्टी से भरा डंफर शनिवार की रात लगभग 11 बजे खराब हो गया। इसके बाद ट्रैफिक धड़ाम होने लगा और कुछ ही देर में उरई राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एबुंलेस सहित छोटे वाहन भी फंस गए। जाम की सूचना पर कई वाहन चालकों ने उरई वापस आकर चिल्ली टिमरों होते हुए डकोर से राठ हमीरपुर के लिए रास्ता चुना।
जाम की सूचना पाकर डकोर कोतवाल अजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुटे रहे लेकिन वाहनों के आड़े तिरछे फंसे होने से जाम नहीं खुल सका। पुलिस ने किसी तरह प्रयास कर फंसी हुई एबुलेंसों को निकलवाया। वही सुबह पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवाकर खराब डंफर को सड़क से हटवाया तब कही जाकर के वाहनों ने रेंगना शुरू किया। रविवार की सुबह 7 बजे के लगभग यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका। वही जाम में फंसे वाहन चालकों को लगभग आठ घंटे तक न तो चाय पानी मिला न ही भोजन जिससे सैकड़ों लोग खासे परेशान रहे।