{"_id":"67af8ad590547cd5fe0b2907","slug":"dumper-running-away-after-hitting-a-woman-overturns-in-a-ditch-driver-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-125858-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला को टक्कर मार भाग रहा डंपर खंदक में पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला को टक्कर मार भाग रहा डंपर खंदक में पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। महिला को टक्कर मारने के बाद डंपर लेकर भागे चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका पीछा किया तो तेज रफ्तार डंपर ने एक टैक्टर-ट्राली को भी टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल काॅलेज भिजवाया।
हमीरपुर जिले के चिकासी मौरंग घाट से डंपर चालक मैनपुरी के उदयपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार (37), हेल्पर सुल्तानपुर निवासी दिव्यांशु (30) के साथ मौरंग लादकर उरई की ओर आ रहा था। चिकासी गांव निवासी सोमवती को डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे डंपर का पीछा शुरू किया।
मुहाना गांव के आगे किराना का सामान लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक मुहाना निवासी जाहर सिंह (50) घायल हो गया। चालक ने डंपर की रफ्तार और तेज कर दी। इससे वह बेड़िया बाबा मंदिर के पास 30 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हेल्पर थाना प्रभारी शशिकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
आधा घंटे तमाशबीन बनी रही पुलिस
महिला को टक्कर मारने के बाद डंपर चालक के पीछे हमीरपुर के चिकासी थाना की पुलिस सादी वर्दी में उसके पीछे लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर खंदक में पलटने के बाद चालक आधा घंटे तक उसी में फंसा रहा। इसके बाद भी पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। सड़क पर खड़ी होकर आधा घंटे तक तमाशबीन बनी रही।
बच गया बड़ा हादसा
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव के पास स्थित बेड़िया बाबा के पास जहां डंपर पलटा है। उसी जगह पर यज्ञ का आयोजन हो रहा था। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भीड़ जुट रही थी। गुरुवार को यज्ञ का समापन होने की वजह से कोई नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा बच गया।