फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper overturned in ditch while trying to save roadways bus, driver injured

Jalaun News: रोडवेज बस को बचाने में डंपर खंदक में पलटा, चालक घायल

Fri, 02 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dumper overturned in ditch while trying to save roadways bus, driver injured
आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारी नाला के पास बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरनगर निवासी अजय यादव गुरसराय से डंपर में गिट्टी लादकर बाराबंकी जा रहा था। दोपहर में चमारी नाला के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बस को रास्ता देने के दौरान चालक का डंपर से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खंदक में जा पलटा। हादसे के बाद डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना देखकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उपचार के बाद चालक की हालत में सुधार है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आटा अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर यातायात को सामान्य कराया। डंपर सड़क से नीचे खंदक में पलटने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed