{"_id":"5f440af98ebc3e3ce407b4f9","slug":"dumper-damaged-on-railway-crossing-jammed-orai-news-knp57863513","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रसिंग पर डंपर खराब, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रसिंग पर डंपर खराब, लगा जाम
विज्ञापन
मनोज मिश्रा
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई-भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग पर झांसी की ओर से मौरंग लादकर आ रहा डंपर रेलवे क्रासिंग की बूम के नीचे खराब हो गया। आरपीएफ ने डंपर को जेसीबी की सहायता से ट्रैक से हटवाया, तब करीब सवा घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
सोमवार की सुबह 9.35 बजे झांसी की ओर से मौरंग लादकर डंपर कानपुर की ओर जा रहा था, तभी ओवरलोड डंपर रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास खराब हो गया। गेटमैन ने इसकी जानकारी उरई स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को दी। उन्होंने कंट्रोल रूम झांसी और आरपीएफ को अवगत कराया। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के सिग्नल हो गए। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन चालक जय कुमार को सतर्कता आदेश देकर क्रासिंग से निकलने के निर्देश दिए। इसके बाद आरपीएफ दरोगा ओमवीर सिंह आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से क्रासिंग के नीचे से डंपर को हटवाया और चालक को डंपर समेत कब्जे में लिया। तब जाकर 10.45 बजे यातायात बहाल हो सका। डंपर फंसने के कारण झांसी कानपुर सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ। दोनों ओर रोडवेज बस समेत वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। गेटमैन ने ग्रामीणों की मदद से जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।
प्रेशर पाइप फटने से फंसा डंपर
दरोगा ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में नीरज सिंह पुत्र वीरपाल निवासी हनुमान कालोनी दबोह जिला भिंड (मध्य प्रदेश) हाल निवासी अटरिया थाना आटा के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। डंपर चालक के मुताबिक, क्रासिंग के पास प्रेशर पाइप फटने के कारण डंपर खराब हो गया।
विज्ञापन
जाम में सवा घंटे फंसे रहे
स्टेशन रोड निवासी मनोज मिश्रा ने बताया कि वह अपने भाई के पास कार से परिजनों के साथ झांसी जा रहे थे, क्रासिंग के पास जाम लगा मिला। काफी कोशिश के बावजूद नहीं जा सके। करीब सवा घंटे जाम में फंसे रहे।
लौटकर दूसरे रास्ते से गए
शांतिनगर निवासी सतीश निरंजन ने बताया कि वह मौराई छठ लेकर एट से उरई के मोहल्ला पटेलनगर आ रहे थे। उनके साथ कई सवारियां भी थी। जाम में फंसे होने के कारण अब दूसरे रास्ते से घूमकर गंतव्य के लिए जाएंगे।

सतीश निरंजन- फोटो : ORAI

रनिया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक खड़े वाहन- फोटो : ORAI