{"_id":"5e07a2d58ebc3e87df028e11","slug":"dumper-collided-in-tractor-trolley-woman-killed-six-injured-orai-news-knp5349913170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में डंपर ने मारी टक्कर महिला की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में डंपर ने मारी टक्कर महिला की मौत, सात घायल
विज्ञापन
उरई। मटर तोड़ने के लिए शहर से मजदूर लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला मजदूर की मौत हो गई और पांच मजदूर व ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया वहीं महिला मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा से शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार मजदूर बड़ागांव मटर तोड़ने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली जब रिनिया के पास हाईवे पर पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार राजकुमारी (40) पत्नी खलक सिंह निवासी राजेंद्र नगर, ममता (35) पत्नी मूलचंद्र निवासी सरसई बड़ा थाना राठ हमीरपुर, अशोकरानी (33) पत्नी महेंद्र कुमार, गजराजपुर थाना जलालपुर हमीरपुर, धर्मेंद्र दीक्षित (50) पुत्र भगवतदीन नया पाठकपुरा उरई, नाजिम (30) पुत्र सिद्दीकी निवासी लहारिया पुरवा, शान कुमारी (28) पत्नी चंद्रशेखर सरसई थाना राठ हमीरपुर, मुन्ना सिंह (42) पुत्र गोविंददास ककरबई झांसी गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां राजकुमारी (40) पत्नी खलक सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया गया। उपनिरीक्षक अशोक कुमार व विनोद कुमार ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घायलों के परिजन भी रोते बिलखते मेडिकल पहुंच गए।