{"_id":"65f75652bcab139f510da94d","slug":"due-to-stress-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1004-112306-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तनाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तनाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 18 Mar 2024 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
उरई/कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव में युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में गए तो शव को फंदे से लटका देखा। परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी यशवंत सिंह के 21 वर्षीय बेटे हिमांशू ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका देखा। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। वह बड़े भाई गजेंद्र के साथ दिल्ली में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था, जबकि पिता यशवंत सिंह गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते हैं।
17 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा देने वह गांव आ गया था। तभी से गांव में ही रह रहा था, परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में चल रहा था। पूछने पर भी किसी को कोई बात नहीं बता पा रहा था। उसकी मौत से मां राजकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय बृह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।