फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to fault in the booth, there were long queues of vehicles at the toll

Jalaun News: बूथ पर फाल्ट होने से टोल पर वाहनों की लगीं लंबी कतारें

Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in the booth, there were long queues of vehicles at the toll
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित आटा टोल पर एक बूथ में फाल्ट होने से शाम को जाम लग गया, जिससे टोल से गुजरने वाले वाहन चालक और उनके बैठे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के चलते टोल से वाहन नहीं निकल पाए। इस लिए वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई और करीब आधा घंटा के लिए लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


आटा टोल पर गुरुवार की शाम पांच बजे टोल के एक बूथ पर फाल्ट होने से टोल के अधिकांश बूथ काम करना बंद हो गए, जिससे टोल के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से टोल पर खलबली मच गई। टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों में बहस होने लगी। वाहनों की लंबी कतारों के बीच एंबुलेंस और बस भी फंस गई। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने टोल से निकल रहे वाहनों के नंबर प्लेट की फोटो खींचकर टोल से जाने दिया।
विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतार देख टोल मैनेजर ने कर्मचारियों को बूथ पर भेजा और फाल्ट को ठीक कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान करीब आधा घंटा जाम से वाहन चालक परेशान हुए। टोल मैनेजर अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ पर फाल्ट हो गया था, जिससे समस्या हो गई। फाल्ट को तत्काल ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed