फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drunk man manhandles RPF officer, chases him with brick

Jalaun News: नशे में धुत युवक ने आरपीएफ से की धक्का-मुक्की, ईंट लेकर दौड़ाया

Mon, 16 Feb 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drunk man manhandles RPF officer, chases him with brick
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर आरपीएफ की स्पेशल टीम के साथ उरई स्टेशन पर अभद्रता की गई। नशे में धुत एक युवक ने टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया और एक सिपाही को ईंट लेकर दौड़ा लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके कारण पनवेल एक्सप्रेस दस मिनट खड़ी रही। यह ट्रेन सुबह 11.02 बजे पहुंची और 11.12 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) में झांसी आरपीएफ की चार सदस्यीय स्पेशल टीम ने चेकिंग के दौरान चार वेंडरों को पकड़ा। यह पेंट्रीकार के वेंडर थे, जिनका कुछ दिन पहले रेलवे से अनुबंध खत्म हो गया था। इनको लेकर जैसे ही टीम उरई स्टेशन पर उतरी, तभी प्लेटफार्म पर घूम रहा नशेबाज उलझ गया। सूचना पाकर सिपाही मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इधर, टीम पकड़े गए वेंडरों को लेकर आरपीएफ थाने पहुंची और रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की। जीआरपी इंस्पेक्टर नागेंद्र सरोज का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed