{"_id":"57570fe74f1c1b7b679c5546","slug":"drug-raids-at-medical-stores-hit-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर ड्रग टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर ड्रग टीम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा कंपनियों द्वारा मनमाने रेट पर दवा बेचने की शिकायत पर मंगलवार को शासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि एसके चौरसिया ने तीन जनपदों के ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ जालौन में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान दवाओं के सैंपल भरे। वहीं, कुछ दवा दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं, इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेडिकल स्टोरों पर इन दिनों प्रतिबंधित दवा कंपनियों की दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं। वहीं, कुछ दवा कंपनियां जेनरिक दवाओं को भी तीन गुने दामों पर बेच रही हैं। इससे आम आदमी परेशान है। शासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को जनपद में कार्रवाई की।
विज्ञापन
इस दौरान उरई के करीब एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर जहां दवाओं के सैंपल भरे, वहीं प्रतिबंधित दवाओं और अधिक रेट पर बिक रहीं दवाएं भी बरामद की। इसमें निरंजन मेडिकल स्टोर, दुर्गा मेडिकल स्टोर, बजरंग मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर एवं आरआर ड्रग हाउस पर सहायक आयुक्त औषधि झांसी के निर्देशन में झांसी के डीआई अतुल उपाध्याय, ललितपुर के डीआई गौरव लोधी व जालौन के डीआई उमेश भारती ने दवाओं के सैंपल भरे।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि एसके चौरसिया ने बताया कि छापेमारी की रिपोर्ट शासन का भेज दी गई है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि इन दवाओं को तुरंत दवा कंपनियों को वापस कर इनकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। कहा, दोबारा शिकायत मिलने पर दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।