{"_id":"64160365be982e6f7b0df6e4","slug":"drug-fed-mobile-and-looted-money-orai-news-c-12-1-130343-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नशीला पदार्थ खिला मोबाइल व रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नशीला पदार्थ खिला मोबाइल व रुपये लूटे
Sun, 19 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। यमुना पुल पर खड़े कंटेनर में चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। होश में आने पर चालक ने बताया कि उसको नकाबपोश बदमाशों ने रोककर चाकू दिखाते हुए उसको नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल व रुपये लूट लिए।
औरैया जिले के देवकली चौकी के पास लोहिया एंगल से बैरिकेडिंग कर जालौन औरैया रोड पर आवागमन प्रतिबंध लगा है। इसके बाद भी शनिवार सुबह एक कंटेनर बैरिकेडिंग को क्रॉस कर यमुना पुल के थाना कुठौंद की ओर खड़ा मिला। कंटेनर को पुल के इस छोर पर खड़ा देख राहगीरों ने सूचना कुठौंद पुलिस को दी। पुलिस ने लाइट जलती हुए कंटेनर के अंदर देखा तो चालक बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद भेजा। शाम को होश में आने के बाद कंटेनर चालक ने अपना नाम जिला कासगंज के महेवा खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह बताया है। उसने पुलिस को बताया कि नोएडा के सेक्टर 67 से 16 मार्च को कंटेनर में माल मऊ आजमगढ़ के लिए लोड किया है। वह अपने गांव महेवा खुर्द कासगंज होते हुए वहां से 17 मार्च की रात को कन्नौज मार्ग से जा रहा था।
जैसे ही कन्नौज के बिल्हौर मोड़ पर पहुंचा तो कुछ अज्ञात युवकों ने बड़ा सा पत्थर कंटेनर में मारा। इससे कंटेनर को रोकना पड़ा। इसके बाद नकाबपोश चार युवक कंटेनर में घुस आए और चाकू दिखाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया की घटना जनपद कन्नौज के मोड़ की है। घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है।