{"_id":"58d2c17a4f1c1b870a1a21c8","slug":"drop-wire-on-the-farm-water-harvesting-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गिरा तार, जलकर फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गिरा तार, जलकर फसल राख
अमर उजाला/उरई
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जली फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के तूमरा गांव में एचटी लाइन खेत पर गिर गई। चिंगारी से खेत में गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंची। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समय पर दमकल पहुंचती तो आग को काबू किया जा सकता था। इधर, सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी प्रकाश जाटव के छह बीघे खेत हैं। उस पर राजकिशोर खेती करता है। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। खेत के बीच से ही हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार दोपहर में अचानक लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और तारों से उड़ी चिंगारी फसल पर गिर पड़ी। देखते ही देखते फसल धू धू कर जलने लगी। राजकिशोर ने दमकल को सूचना दी लेकिन गाड़ी जब काफी देर तक नहीं आती दिखी तो उसने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू दिया। बढ़ती आग पर मिट्टी व पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, तीन बीघे की फसल स्वाहा हो चुकी थी। मौके पर लेखपाल पहुंच गया था और उसने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। किसान रामवीर, सुल्तान, वीर सिंह आदि ने दमकल के देरी से पहुंचने पर रोष जताया।
विज्ञापन