फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drop wire in the field, harvest the crop

खेत में गिरा तार, फसल जली

Fri, 24 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 24 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drop wire in the field, harvest the crop
खेत में टूटा पड़ा बिजली का तार दिखाता किसान।

एचटी लाइन का तार शुक्रवार को एक खेत में टूटकर गिर पड़ा। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। दमकल को सूचना देने के बाद भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। शहर में स्थित एसआर डिग्री कालेज के पीछे मोहल्ला पाठकपुरा में किसान इंद्र्रपाल यादव का एक एकड़ खेत है। उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार दोपहर खेत से निकली एट फीडर की एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे खेत में आग लग गई।

विज्ञापन


किसान ने सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद उन्होंने टैंकर व मोहल्ले से पानी मंगाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आधी खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसान इंद्रपाल का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को खेतों से तार हटवाने व झूल रहे तारों की मरम्मत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, विभाग नहीं चेता। इसलिए घटना हो गई।
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद किसान भगत सिंह, माताप्रसाद, पाना, मुन्ना, नफीस अहमद आदि के खेतों में खड़ी फसल बच गई। किसानों ने कहा कि अगर समय से आग पर काबू न पाया जाता तो सभी किसानों के खेतों में खड़ी फसल जल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed