{"_id":"65ca92abfc9dcf48d200a3d4","slug":"driver-coming-out-to-check-traffic-jam-crushed-by-another-truck-dies-orai-news-c-224-1-ori1001-110762-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जाम देखने उतरे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जाम देखने उतरे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत
Tue, 13 Feb 2024 03:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
आटा (जालौन)। थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक चालक को कुचल दिया। जाम के दौरान ट्रक चालक वाहन से नीचे उतरकर जाम की स्थिति को देखने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर चमारी नाला के पास सोमवार सुबह जाम लग गया। सीहोर, कानपुर देहात निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार उर्फ सोनू मिश्रा (45) की गाड़ी भी फंस गई। वह झांसी की ओर जा रहे थे। जाम की स्थिति को देखने के लिए वह ट्रक से उतर गए। पैदल आगे बढ़े, तभी पीछे से एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रदीप की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह कई वर्षों से ट्रक चलाते थे। सोमवार को वह कानपुर से गिट्टी भरने ट्रक लेकर गुरसरायं जा रहे थे। उनके तीन पुत्र पवन, अमन व गौरव हैं। चालक की मौत से पत्नी पदमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता की मौत के 15 दिन बाद बेटे का भी निधन
परिवार अभी पिता की मौत के गम से उबरा भी नहीं था कि पखवाड़े भर बाद ही बेटे की हुई हादसे में मौत ने पूरे घर को सदमे में डाल दिया है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप लंबे समय से ट्रक चला रहा था। पिता श्रीनारायण मिश्रा की पंद्रह दिन पहले अस्वस्थता के चलते मृत्यु हो गई। उसके बाद वह घर पर ही था। त्रियोदशी कार्यक्रम के बाद वह ट्रक लेकर काम पर निकला था और उसकी हादसे में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे घर में कोहराम मचा दिया है।