फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drinking water will reach every household in villages by March

मार्च तक गांवों के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा पीने का पानी

Tue, 11 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach every household in villages by March
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में मौजूद अधिकारी व विधायक - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत होने वाले कार्यों के संबंध में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर घर को नल से जल पहुंचाने हेतु कार्य किया जाना है। यह कार्य मार्च तक पूर्ण होगा। जिसको लेकर सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में तैयारी पूर्ण कर ले, कि योजना के संचालन में किसी तरह की देरी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह उनके क्षेत्रों में पानी की समस्याओं के संबंध में जानकारी करें व साथ ही जिन गांवों एवं मजरों के घरों में नल द्वारा पानी पहुंचाना है उनके जल्द से जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। बैठक में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कार्य किया जा रहा हैं, जिसमें जनपद में कुल 181 पेयजल योजना प्रस्तावित है उसमें 177 योजनाएं भू जल एवं नलकूप पर आधारित हैं और 4 योजनाएं यमुना एवं बेतवा नदियों पर आधारित हैं।
विज्ञापन

बताया कि जिन गांव की आबादी कम है या जल निगम द्वारा अपनी परियोजनाएं संचालित की जा रही है। हमारी योजना में गांव के मध्य टैंक बनाकर गांव के सभी घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाना हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजनाओं से कोई भी गांव पानी से नहीं छूटेगा। बैठक में विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि श्री भगवान दास त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed