फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drains overflowed in the first rain, waterlogging on the roads

Jalaun News: पहली बारिश में नाले उफनाए, सड़कों पर जलभराव

Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowed in the first rain, waterlogging on the roads
उरई। पालिका का सफाई अभियान एक दिन की मामूली बारिश भी नहीं सहन कर सका। सड़कों में जलभराव हो गया। नाले उफनाने लगे। पालिका के उदासीन रवैया से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर बह रहा पानी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। सड़कों पर नाले-नालियों का पानी नहीं भरे, इसलिए पालिका ने नालों की सफाई के लिए एक माह तक अभियान भी चलाया था। जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारी दो जेसीबी भी लगाई थी। लेकिन हकीकत में पहली बारिश में ही सड़कों पर पानी भरने लगा। नगर के कई मोहल्लों में बारिश से जलभराव के साथ बाढ़ आ जाती है। जिससे लाखों का नुकसान हो जाता है। शांति नगर में हर साल हल्की बारिश में नाले का पानी घरों में घूसता है। वहीं उमरारखेरा में भी पानी सड़को पर बहता है। दो दिन की रिमझिम बारिश में भी यहीं हाल देखने को मिल रहा है। कई जगह पानी नालियों में उफान पर है। तो कहीं जगह सड़कों पर भरा हुआ है। नाले भी गंदगी से पटे पड़े हुए है। जिनकी सफाई नहीं हो पाई। पालिका ने अपना अभियान भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर नालों की सफाई कर ली गई है। कुछ छोटे नाले बचे है। पालिका के कर्मचारी लगाकर उनको भी साफ किया जा रहा है।
-ओमप्रकाश चौधरी,सफाई निरीक्षक, पालिका उरई


मुख्य मार्ग पर पर भरा पानी
सिरसा कलार। चौराहा के मुख्य मार्ग पर गड्ढा व सड़क के दोनों किनारों पर भराव न होने से जलभराव बना रहता है। जिससे सड़क पर आने जानें वाले वाहनों को भारी दिक्कत होती है। पैदल चलने वाले लोगो को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। मंगलवार को 11 बजे हल्की बारिश हो गई। जिसके चलते चौराहे पर बारिश का पानी भर गया। कस्बा निवासी भंवर सिंह, गंगासिंह विनोद पाल, गणेश मिश्रा, पप्पू यादव आदि ने बताया कि बारिश का मौसम आ चुका है। चौराहे तक जाने में भारी परेशानी होती है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक घायल होते रहते है। वहीं आटा कस्बे की सड़कों की पोल खुल गई। हल्की बारिश में सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed