फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dr. BKS Sanjay honored in London, happiness in Saidnagar

Jalaun News: लंदन में सम्मानित हुए डॉ. बीकेएस संजय, सैदनगर में खुशी

Thu, 07 Dec 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. BKS Sanjay honored in London, happiness in Saidnagar
उरई। सदर तहसील क्षेत्र के गांव सैदनगर में जन्मे डॉ. बीकेएस संजय ने गांव की पगडंडियों से निकलकर पदमश्री सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अब गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराकर अपना और देश का नाम रोशन किया है। उन्हें तीन दिसंबर को लंदन में सम्मानित किया गया।
सैदनगर निवासी किसान दयाराम के बेटे डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय (डॉ.बीकेएस संजय) अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भूपेंद्र गांव की पगडंडियों से निकलकर जब पढ़ाई के लिए बाहर निकले तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। डाक्टरी की पढ़ाई करके सेवाभाव को प्राथमिकता देते हुए अपना काम किया। डॉ. भूपेंद्र पहली बार उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सबसे बड़े 16.5 किग्रा भार के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया था। इसके बाद उनके कामों से उन्हें पद्मश्री से लेकर कई पुरस्कार मिले।

मौजूदा समय में वह देहरादून में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हाल में ही उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ। इस पर उन्हें लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। लंदन में सम्मान पाकर उन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है। जब उनके पैतृक गांव सैदनगर में इस बात की जानकारी हुई तो लोगों ने खुशी व्यक्त की। कहा कि वह गांव आते रहते हैं। कुछ माह पूर्व ही उन्हेंने अपने गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed