फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dr. Ambedkar's contribution remembered

डा. आंबेडकर के योगदान को याद किया, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's contribution remembered
आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं सपा नेत्री। - फोटो : ORAI
उरई। भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती सादगी से मनाई गई। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कलक्ट्रेट सभागार में डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद एडीएम तथा समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ आंबेडकर जी की 129 वीं जयंती पर ऑल आरक्षित टीचर वेलफेयर एसोसिएशन व धम्मभूमि इकाई ने लॉकडाउन की वजह से जरूरतमंद साठ लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। इसके पहले सदस्यों ने डॉ आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पुष्पांजलि अर्पित की व शाम को अपने अपने घरों पर दीपक जलाकर बाबा साहब का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया। इस दौरान अशोक सिंह, एसके चौधरी, सुंदर सिंह शास्त्री, केके शिरोमणि, मिस्टर सिंह, डॉ रितेश वर्मा, अनिरुद्ध निरंजन, देवेंद्र, शैलेंद्र शिरोमणि, अरविंद दोहरे, भूरी,अजय आदि रहे। सपा नेत्री कुसुमलता ने भी पार्टी नेताओं के साथ डा. आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, चौधरी श्यामसुंदर, अयूब अंसारी, सीताराम, मिराज, आशीष चतुर्वेदी, आदित्य मिश्रा आदि ने माल्यार्पण कर डा. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, दीपांशु समाधिया, शेर सिंह, अमित पांडेय, अशोक द्विवेदी, अफसर आदि ने भी माल्यार्पण किया। इसी तरह बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम, राजेश जाटव, उदयवीर दोहरे, महेंद्र ने भी माल्यार्पण किया। आंबेडकर समाजसेवी संस्था कार्यालय में भी संस्था प्रमुख रामशरण जाटव, सावित्री देवी, राजेश, सुरेश, अभिषेक, प्रभा, प्रतिज्ञा, विनोद जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव घूमकर बांटे पैकेट
रामपुरा में आंबेडकर जयंती पर जगम्मनपुर चौकी प्रभारी भगत सिंह बौद्ध ने 1500 गरीब निर्धनों को भोजन पैकेट वितरित किए। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए पुलिस चौकी के अलावा प्राथमिक पाठशाला, आंबेडकर पार्क, जगम्मनपुर, हमीरपुरा, हुसेपुरा गांव की पैकिट वितरित किए। इसमें राहुल मिश्रा, बृजेश प्रजापति, शेषनारायण, मनोज चौरसिया, सुनील आदि रहे।
कागज पर चित्र पर बनाकर सौंपे
माधौगढ़। भीमराव आंबेडकर की 129 वीं जयंती पर भीमनगर निवासी पेंटर विवेक शील ने माधौगढ़ के कलमकारों के चित्र कागज पर बनाकर उन्हें सौंपें। पेंटर ने कहा कि वैश्विक महामारी के समय मीडिया के लोग जान जोखिम डालकर लोगों को जागरूक कर रहे है। लोगों को बचाव के बारे में भी जानकारी दे रहे है। लेखनी के माध्यम से गरीब, बेेसहारा की मदद करवा रहे है।
सामाजिक दूरी का पालन कर मनाई जयंती
जालौन। लॉक डाउन के बीच भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का 129वीं जयंती नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ सामाजिक दूरी का पालन कर मनाया गया। इस दौरान उनके देश के प्रति योगदान को याद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा नेता सोनू चौहान ने अपने घर पर ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान अतुल महाराज, छुन्ना परिहार, सोनू पंडित ने 20 परिवारों को मोदी किट का वितरण किया। इसके अलावा डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद परिसर में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें काशीप्रसाद, जगदीश प्रसाद, प्रेमचंद्र वर्मा, रमेशचंद्र,नरेंद्र वर्मा, कैलाशचंद्र, डॉ. बृजेश जाटव आदि रहे।

समतामूलक समाज के पक्षधर थे आंबेडकर
कोंच। भाजपा की नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाई गई। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, बाबा साहेब समतामूलक समाज पक्षधर थे। उनके बताए मार्ग पर चल कर कमजोरों को न्याय दिलाना ही उनके प्रति सच्ची सम्मान होगा। पुलिस चौकी सागर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओपी कुशवाहा, प्रभंजन गर्ग, प्रदीप, राकेश वर्मा, संजीव गर्ग रहे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बादामसिंह कुशवाहा के आवास पर भी जयंती मनाई गई। इसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रविकांत, दीपक मिश्रा, नरेंद्र,अजय,अनिल, सौरभ आदि रहे।

आंबेडकर चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी।

आंबेडकर चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed