फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   D.Pharma student dies after being hit by a train

Jalaun News: ट्रेन से कटकर डीफार्मा की छात्रा ने जान दी

Wed, 10 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 10 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
D.Pharma student dies after being hit by a train
उरई। डीफार्मा की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। छात्रा बस्ती जिले की निवासी थी और अमेठी से भोपाल जा रही थी। जीआरपी की सूचना पाकर उरई स्टेशन पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव निवासी भीमप्रकाश शुक्ला गोंडा में पुलिस विभाग में आरक्षी है। उनकी बेटी आकांक्षा शुक्ला (21) भोपाल में डीफार्मा कर रही थी। पिता ने बताया कि उन्होंने आकांक्षा को सोमवार ढाई बजे बस्ती से अमेठी के लिए बस में बैठाया था। आकांक्षा का प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली भोपाल एक्सप्रेस नंबर 12184 के एस 12 कोच में 11 नंबर सीट पर रिजर्वेशन था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उन्होंने फीस के लिए 25 हजार रुपये और खर्चे के लिए पांच हजार रुपये बेटी को दिए थे। उनकी रात में दो बार बेटी से फोन पर बात भी हुई थी। 10.10 बजे के बाद बेटी का फोन स्विच हो गया। ट्रेन उरई स्टेशन पर रात 2.33 बजे पहुंची। जहां आकांक्षा ट्रेन से उतर गई। आकांक्षा ने एक कैंटीन से पानी की बोतल ली और झांसी की ओर पैदल चल दी। इसके बाद झांसी की ओर से आने वाली किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने वाले चाबीमैन शिवसिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद खोजबीन में छात्रा का बैग भोपाल से बरामद कर लिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर परिजन आ गए हैं। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed