{"_id":"606df6658ebc3e590d66c936","slug":"dowry-murder-case-registered-waiting-for-post-mortem-report-orai-news-knp622146034","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का मामला दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का मामला दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
जालौन। बीती 3 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी गौरीशंकर की पत्नी पूजा (21) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दहेज हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। चूंकि पूजा के शव का पोस्टमार्टम झांसी में हुआ था इसलिए रिपोर्ट का इंतजार पुलिस को है। उसका कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
सींगपुरा निवासी पूजा के पिता शिवराम साहू ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व ही उन्होंने पुत्री की शादी की थी। पुत्री ने 2 अप्रैल को अपनी मां राजकुमारी को फोन कर बताया था कि कार व डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने मां से अपनी हत्या की भी आशंका जताई थी। पिता का आरोप है कि इससे पहले ही तीन अप्रैल को पति गौरीशंकर समेत, ससुर श्यामकिशोर, जेठ मनोहर, जेठानी नेहा व जेठानी मिथलेशी ने पुत्री की हत्या कर दी और शव का फांसी के फंदे पर लटका दिया।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका का पोस्टमॉर्टम झांसी में होने के चलते अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।