{"_id":"6813be80875ca1630e0d2704","slug":"dowry-death-report-against-five-including-husband-orai-news-c-12-knp1009-1094628-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
Fri, 02 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 02 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
जालौन। नवविवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि ससुरालियों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी है और फिर उसे फांसी का रूप दे दिया।
क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी मोहित याज्ञिक 30 अप्रैल को पानी के बताशे लेने के लिए जालौन आए थे। घर पर पत्नी ज्योति अकेली थी। मोहित के अनुसार, इसी दौरान पत्नी ज्योति (22) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में ज्योति के परिजन गांव पहुंच गए और उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
पिता अनुरुद्ध कुमार निवासी केवई थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी छह मार्च 2025 को मोहित के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और घर गृहस्थी का सामान दिया था। इसके बाद भी पति मोहित, सास सुनीता, ससुर रामबिहारी, देवर आकाश व छोटू उर्फ करन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। 29 व 30 अप्रैल को कई बार दामाद को फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। 30 अप्रैल को दोपहर दामाद ने उन्हें फोन पर बेटी की मौत होने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)