फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Don't be afraid of anyone, take help from helpline numbers.

Jalaun News: किसी से डरें नहीं, हेल्प लाइन नंबरों की मदद लें

Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of anyone, take help from helpline numbers.
जालौन। मिशन शक्ति के तहत जालौन बालिका इंटर कॉलेज में सीओ शैलेंद्र बाजपेई की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबरों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

जालौन बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत चलाए गए जागरूकता अभियान में सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि वह किसी से डरें नहीं, कोई भी उन्हें परेशान करता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उनकी सहायता के लिए मौजूद होगी।
विज्ञापन

छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076 की जानकारी देते हुए कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको परेशान करे तो वह बेहिचक हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने कहा कि चुप रहना सबसे बड़ी समस्या है। यदि कोई आपको परेशान करता है तो तत्काल इसका विरोध करें। यदि शुरू ही में विरोध कर दिया जाए तो अगले व्यक्ति की आगे से आपको परेशान करने की हिम्मत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed