फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dominated districts in regional rally

मंडलीय रैली में जिले का दबदबा

Mon, 21 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 21 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dominated districts in regional rally
गांधी इंटर कालेज उरई में तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड शिविर का समापन
विज्ञापन
सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। स्काउट गाइड प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों ने प्रथम स्थान हासिल  किया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीके पालीवाल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस तरह के

कार्यक्रमों से इच्छाशक्ति का विकास होता है। प्रतियोगिता में स्काउट संवर्ग में नगर क्षेत्र सीनियर में एमएसवी कालपी प्रथम व दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अजीतापुरा द्वितीय रहा। नगर क्षेत्र जूनियर में स्व. कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर जालौन ने पहला, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज ने दूसरा व राजकीय इंटर कालेज झांसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तहसील क्षेत्र सीनियर में कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज शेखपुर बुजुर्ग का प्रथम, सेंट ओमर इंटर कालेज झांसी का द्वितीय व मर्दन सिंह इंटर कालेज ललितपुर का तीसरा स्थान रहा। तहसील क्षेत्र जूनियर में श्रीराम इंटर कालेज झांसी का दूसरा व मर्दन सिंह इंटर कालेज ललितपुर का तीसरा स्थान रहा। वहीं गाइड संवर्ग में नगर क्षेत्र सीनियर में आनंदीबाई हर्षे बाल विद्या मंदिर

इंटर कालेज जालौन का प्रथम, सरस्वती बाल विद्या मंदिर झांसी का द्वितीय, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज ललितपुर का तृतीय स्थान रहा। नगर क्षेत्र जूनियर में आनंदीबाई हर्षे बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज जालौन का पहला, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज झांसी का दूसरा स्थान रहा। तहसील क्षेत्र जूनियर में राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी ललितपुर

ने प्रथम, सेट ओमर इंटर कालेज झांसी ने द्वितीय व जनता इंटर कालेज एट ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। कार्यक्रमके अंत में मुख्य अतिथि कर्नल बीके पालीवाल ने विजयी टीम को सम्मानित करते हुए सभी स्काउट गाइड को बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस मौके पर डीआईओएस राजेद्र बाबू, अलका नायक, डीके श्रीवास्तव, राकेश निरंजन, पूनम संधू,

युद्धवीर कंथरिया, हाकिम सिंह यादव, रामजी गुर्जर, लक्ष्मण दास बबानी, स्वयंप्रभा दुबे, दिनेश मिश्रा, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, उत्तम सिंह निरंजन, ममता, वंदना श्रीवास्तव, नौशाद परवीन, संगीता सिंह, प्रदीप पालीवाल, मुकेश बाबू सक्सेना, हेमंत, ब्रजमोहन, रमेश चंद्र राठौर, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed