{"_id":"6a1de290f7fbdaee040b92a5","slug":"dogs-continue-to-tear-apart-the-body-of-a-newborn-found-in-the-bushes-orai-news-c-224-1-ori1005-144958-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झाड़ियों में मिला नवजात के शव कुत्ते नोचते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झाड़ियों में मिला नवजात के शव कुत्ते नोचते रहे
विज्ञापन
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात पुराने यमुना पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ लाल कपड़े से बंधे हुए थे और आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्तों ने एक पैर का हिस्सा खा लिया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कुछ राहगीरों की नजर हाईवे किनारे झाड़ियों के पास पड़ी, जहां कई आवारा कुत्ते किसी वस्तु को नोच रहे थे। लोग जब पास पहुंचे तो देखा कि वहां नवजात शिशु का शव पड़ा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना तत्काल यूपी-112 पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन फिलहाल नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल सकी है।
कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया।
विज्ञापन
लोकलाज के डर से फेंके जाने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः लोकलाज और बदनामी के डर से किसी ने नवजात को सुनसान स्थान पर लाकर छोड़ दिया होगा। लोगों का कहना है कि जिस तरह से नवजात का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों तक पहुंचने की मांग की है। वहीं, कई लोगों ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई यह संवेदनहीनता बेहद दुखद और निंदनीय है।