फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   doctor,TB

टीबी रोगियों की घट जाती है प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 04 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
doctor,TB
उरई। कोरोना संक्रमण के दौर में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से टीबी (क्षय रोग) के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर उन मरीजों को जो पहले से ही फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे हैं। टीबी रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में कोरोना उन पर तेजी से हमला कर सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को कोरोना वायरस अपना आसानी से शिकार बना लेता है इसलिए टीबी मरीजों में संक्रमण का खतरा अन्य मरीजों से कई गुना अधिक होता है। इसके लिए जरूरी है कि टीबी मरीज बेहद सावधानी बरतें। टीबी का मरीज एक बार खांसने पर लगभग 30 हजार टीबी वैक्टीरिया हवा में छोड़ता हैं। मास्क कोविड से ही नहीं बल्कि अन्य भी संक्रामक बीमारियों से हमारी सुरक्षा करता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में जनवरी से 31 मार्च तक 380 महिलाएं, 482 पुरुष समेत 862 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है,जिसमें से फेफड़े संबंधी टीबी के 767 मरीज उपाचाराधीन हैं। जुकाम, बुखार, खांसी जैसी समस्या होने पर अपनी कोरोना संबंधी जांच करानी चाहिए। साथ ही मास्क अनिवार्य रुप से पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी रोगी अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। टीबी की दवा नियमित खाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed