फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor's salary for prescribing medicine from outside

बाहर से दवा लिखने पर चिकित्सक का वेतन रोकने के आदेश

Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor's salary for prescribing medicine from outside
उरई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने गुरुवार को सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार के साथ सभी ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कई रोगियों के पर्चे भी देखे। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्या ने बाहर से दवा लिखी थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए दीपक आर्या का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। ओपीडी में ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी सिंह नहीं मिले। इस पर सीएमएस ने उनके अवकाश पर होने की बात कही।
विज्ञापन

फिजियोथैरेपी कक्ष में फिजियोथैरेपिस्ट एप्रिन नहीं पहने थीं, इस पर उन्हें ड्रेस कोड का पालन करने की हिदायत दी। रोगियों की भीड़ न लगाएं। इसके लिए अपॉइन्टमेंट रजिस्टर बनाएं एवं रोगियों को निर्धारित समय पर ही बुलाए ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। डॉ. शक्ति मिश्रा को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बारी-बारी मरीजों को बुलाने की हिदायत दी। उन्होंने बाहर की दवा और जांच न लिखने की भी हिदायत दी। उन्होंने रोगियों से पूछा कि किसी मरीज को बाहर की दवा तो नहीं लिखी जा रही या जांच तो बाहर कराने के लिए कहा जा रहा है। अधिकांश रोगियों एवं तीमारदारों ने इसकी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed