फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor missing, medicines scattered and hospital found in disarray

Jalaun News: चिकित्सक नदारद, दवाएं बिखरीं व अस्तव्यस्त मिला अस्पताल

Mon, 08 Jul 2024 03:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing, medicines scattered and hospital found in disarray
सीएमओ ने चिकित्सक का वेतन रोका, स्टाफ को दी चेतावनी, स्वास्थ्य मेले में देखे गए 1540 मरीज
विज्ञापन

फोटो-19-नगरीय पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले के 30 ग्रामीण व छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 726 पुरुष, 598 महिला व 216 बच्चों समेत 1540 रोगियों का परीक्षण किया गया।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का दोपहर दो बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. अभिलाष समेत स्टाफ मौजूद मिला। निरीक्षण के समय तक 75 रोगी एवं 16 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया था। अस्पताल व जांच व दवाओं की व्यवस्थाओं पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी की सराहना की और अधिक से अधिक रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया
विज्ञापन

। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुफैलपुरवा के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. विष्णु गोपाल गैरहाजिर मिले। फार्मासिस्ट प्रदीप सोनी, स्टाफ नर्स शशि बघेल एवं अन्य कर्मी उपस्थित मिले। फार्मासिस्ट ने 8 रोगी देखे थे। अस्पताल अस्तव्यस्त हालत में था। दवाएं बिखरी थीं। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गैरहाजिर चिकित्सक का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। अस्पताल को व्यवस्थित करने के लिए हफ्ते भर का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थाएं ठीक न होने पर सभी स्टाफ का जुलाई माह का मानदेय आहरित न करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 40 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 30 रोगियों की मलेरिया व 10 रोगियों की हेपेटाइटिस की जांच की गई। 21 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। 53 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें तीन को उच्च सेंटर के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया। मेले में बुखार के 91, लीवर संबंधी समस्याओं के 243, सांस संबंधी 126, डायबिटीज के 76 डायबिटीज के रोगी देखे गए। सबसे ज्यादा 276 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आए। 13 खून की कमी व 65 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed