फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor along with staff beat up a young man in CHC, report

Jalaun News: सीएचसी में युवक को डॉक्टर ने स्टॉफ संग मिलकर पीटा, रिपोर्ट

Mon, 26 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor along with staff beat up a young man in CHC, report
माधौगढ़। तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी में इलाज कराने गए युवक के साथ डॉक्टर ने बेरहमी से मारपीट की। युवक के विरोध करने पर डॉक्टर ने स्टॉफ को बुलाया और दोबारा मारपीट की। इससे युवक लहूलुहान हो गया। किसी तरह पिता ने गिड़गिड़ाकर उसे छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुरा निवासी कुलदीप कुमार अपने पिता राजकुमार के साथ किसी काम से रविवार की शाम कोंच गए थे। लौटते समय कुलदीप की हालत बिगड़ गई। इस पर वह पिता व अपने एक दोस्त के साथ माधौगढ़ सीएचसी पहुंच गए। आरोप है कि वार्ड ब्वॉय उन्हें इंजेक्शन लगाने लगा। इस पर युवक ने फार्मासिस्ट से इंजेक्शन लगाने की बात कही। तभी वहां तैनात डॉ. हरिशरण प्रजापति युवक से अभद्रता करने लगे। जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर ने हाथ में लिए हॉकी से उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने वार्ड बॉय विक्रम व सिक्योरिटी गार्ड अनुज व दो अन्य लोगों को बुला लिया और सभी मिलकर उसे कमरे में खींच ले गए। यहां उसके साथ मारपीट की। इससे युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित के चिल्लाने पर पिता ने जब डॉक्टर से पुत्र को छोड़ देने की भीख मांगी तब आरोपी ने उसे मरणासन्न हालत में छोड़ा। पिता की सूचना पर आई पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ राम सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed