फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DO Panchayat inspected community toilets

Jalaun News: डीओ पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया

Tue, 12 Dec 2023 11:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 12 Dec 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
DO Panchayat inspected community toilets
कदौरा। सामुदायिक शौचालय संचालित न होने की खबर छपने के बाद अफसरों की नींद टूटी। सोमवार को एडीओ पंचायत ने कुआंखेड़ा, तगारेपुर गांव स्थित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। सचिवों को चेतावनी देते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक शौचालय संचालित नहीं हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को हो रही परेशानी की खबर को अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


सोमवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने कुआंखेड़ा, तगारेपुर गांव स्थित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी और व्यवस्थाएं न मिलने पर सचिवों को चेतावनी देकर जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केयरटेकरों से कहा कि जिम्मेदारी निभाएं, वरना उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सचिवों को नोटिस दिया जा रहा है। शौचालयों की स्थितियों में जल्द सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed