{"_id":"652aed266d8c7f26080e20db","slug":"do-not-play-with-safety-during-train-operation-orai-news-c-224-1-ori1001-5450-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेन संचालन के दौरान संरक्षा से न करें खिलवाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेन संचालन के दौरान संरक्षा से न करें खिलवाड
विज्ञापन
उरई। स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। झांसी से आए सहायक परिचालन प्रबंधक आरके शर्मा ने कहा कि पावर ट्रैफिक ब्लॉक के समय ट्रेन संचालन में संरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाए। स्टेशन मास्टर ट्रेन संचालन की मुख्य धुरी है। लिहाजा इन्हें सुरक्षा पूर्वक ट्रेन संचालन के लिए समय-समय पर प्रेरित करें।
स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने कहा कि शंटिंग के दौरान प्वाइंट को देखते हुए ट्रेन को आगे बढ़ाएं। यातायात निरीक्षक एसएस यादव ने कहा कि गेटमैनों को प्राइवेट नंबर देकर गेट बंद करवाएं और खुलवाएं। यातायात निरीक्षक भीमसेन सुमन कुमार ने कहा कि अगर कोई ट्रेन थ्रू जा रही है तो सिग्नल को चेक करें कि ट्रेन सही रूट पर जा रही है या नहीं। खासतौर पर ब्लॉक के समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है।
सेमिनार में एससी अग्रवाल, प्रवेश कुमार निरंजन, राजीव कौशिक (आटा), पृथ्वीराज सिंह (एट), अमन मिश्रा (भुआ), पुष्पराज सिंह सरसौखी, विकास त्रिपाठी आटा आदि मौजूद रहे।